छपरा के रास्ते सियालदह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दिया होली का तोहफा

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 05092 गाजीपुर सिटी-सियालदह एकल यात्रा त्यौहार विशेष ट्रेन का परिचालन गाजीपुर सिटी से 06 मार्च,2025 को एकल यात्रा के लिये किया जायेगा।
05092 गाजीपुर सिटी-सियालदह एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी 06 मार्च,2025 को गाजीपुर सिटी से 13.55 बजे प्रस्थान कर बलिया से 14.55 बजे, छपरा से 17.00 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, पाटलिपुत्र से 19.25 बजे, पटना से 20.10 बजे, बख्तियारपुर से 20.52 बजे, हाथीदा से 21.37 बजे, कियूल से 22.04 बजे, झाझा से 23.45 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.19 बजे, मधुपुर से 00.46 बजे, आसनसोल से 01.58 बजे, दुर्गापुर से 02.30 बजे, बर्द्धमान से 04.05 बजे, बण्डेल से 04.15 बजे तथा नैहाटी से 05.05 बजे छूटकर सियालदह 06.30 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
- September 1, 2026छपराछपरा में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क कर प्रदर्शन
- September 1, 2026करियर – शिक्षाछपरा में बीएड में ऑन-स्पॉट नामांकन का मौका, मथुरा सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश
- August 31, 2026क्राइमChhapra News: अवैध पशु तस्करी पर सारण पुलिस का शिकंजा, 20 मवेशी बरामद; चार गिरफ्तार



