
छपरा | सारण के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले नियोजन कैम्प में Chaitnya India Fin Credit Pvt. Ltd. द्वारा स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर चयन किया जाएगा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा की ओर से आगामी 12 दिसंबर 2025 को नियोजन कैम्प (रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है। कैम्प का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बाजार समिति साढ़ा, प्रेम नगर (काजरिया टाइल्स के सामने) किया जाएगा।
50 स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर की होगी बहाली
इस कैम्प में Chaitnya India Fin Credit Pvt. Ltd., सिवान द्वारा स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के 50 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं अथवा ग्रेजुएशन उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष
वेतन और कार्यक्षेत्र
- चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,500 से ₹16,000 तक मासिक वेतन
इंसेंटिव दिया जाएगा।
कार्यक्षेत्र छपरा, सिवान और गोपालगंज रहेगा।
रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय निबंधन ncs.gov.in पोर्टल पर अनिवार्य है। अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। छपरा नियोजनालय कार्यालय में भी निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। कैम्प के दिन भी ऑन-स्पॉट ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह कैम्प युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत तिथि को कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



