छपरा-सीवान रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा टला, फाटक तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंची शराब लदी कार
शराब माफिया की दुस्साहसिक हरकत से बाल-बाल बची दो ट्रेनें

छपरा। सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा-सीवान रेलखंड के बसडिला-जलालपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया जब शराब से लदी एक तेज रफ्तार कार रेलवे फाटक तोड़ते हुए ट्रैक पर चढ़ गई। यह घटना उस वक्त हुई जब उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करों का पीछा कर रही थी।
Railway News: ट्रेनों के LHB कोचों में लगाया जायेगा CCTV कैमरा, पायलट प्रोजेक्ट शुरू |
जानकारी के अनुसार, शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए बेतहाशा गाड़ी दौड़ाते हुए बसडिला रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे और बंद फाटक को तोड़ते हुए रेल पटरी पर चढ़ गए। ठीक उसी समय छपरा की ओर से लिच्छवी एक्सप्रेस और सिवान की दिशा से जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनें आ रही थीं। लेकिन दोनों ट्रेनों के चालकों की सतर्कता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उन्होंने समय रहते ट्रेनों को रोका।
दो शराब तस्कर गिरफ्तार, कार से बरामद हुई बड़ी मात्रा में शराब
घटना की सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अभय कुमार (पिता – आजाद राय), निवासी – थाना सम्पाचौक, और राजू कुमार (पिता – अशोक महतो), निवासी – शाहपुर, थाना संपतचक, पटना के रूप में की गई है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब लेकर पटना जा रहे थे। पुलिस ने उनकी मारुति कार को जब्त कर लिया है, जिसमें शराब को छिपाकर रखा गया था। कार से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
Indian Railway का बड़ा फैसला: कैंसर पीड़ित कर्मचारियों और आश्रितों को इलाज में मिलेगी राहत |
ट्रेन चालकों की सतर्कता से बची दर्जनों जानें
रेलवे प्रशासन ने लिच्छवी एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस के चालकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि ब्रेक लगाने में जरा भी देर होती, तो दो ट्रेनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो सकती थी। सौभाग्यवश, दोनों चालक अलर्ट थे और उनकी सूझबूझ ने दर्जनों यात्रियों की जान बचा ली।
पूरे नेटवर्क पर पुलिस की नजर
कोपा थाना पुलिस के साथ-साथ उत्पाद विभाग भी अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गया है। तस्करों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे शराब कहां से लाते थे, किन-किन इलाकों में सप्लाई करते थे, और इनके पीछे कौन-कौन लोग हैं। पुलिस कार मालिक की भी तलाश कर रही है।
शराबबंदी में तस्करों के हौसले बुलंद
यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि शराब माफिया अब कानून से बचने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, यहां तक कि सैकड़ों यात्रियों की जान की परवाह किए बिना रेलवे फाटक को भी तोड़ डालते हैं। लेकिन प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



