छपरा में चापाकल से पानी भरने गयी महिला की बिजली के चपेट में आने से मौत

छपरा। सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत रसलपुरा गांव में शादी वाले घर में काम करने गई एक मजदूर महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी । मृत महिला की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव निवासी राजकिशोर शाह की 48 वर्षीय पत्नी बसंती देवी बताई जाती हैं। घटना के संबंध बताया जाता है कि मृत महिला चौका बर्तन का काम करती थी और अपने घर का पालन पोषण करती थी। मृत महिला के पति का सड़क हादसे मे पहले ही पैर से अपाहिज हो गए हैं वही पुरे परिवार का भरण पोषण उक्त महिला द्वारा किया जा रहा था।
इसी दौरान रसलपुरा गांव के सुमेश्वर सिंह के यहां शादी समारोह के दौरान काम करने गई थी जहा चापाकल से पानी भरने के दौरान धारा प्रवाह बिजली की चपेट में आ गई और मूर्छित हो गई जब तक उन्हें इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास डोरीगंज ले जाया गया जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल ले जाने की बात कही। वही सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
छपरा सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी अस्पताल परिसर में ही चित्कार मार कर रोने लगे जिसके कारण पूरे अस्पताल का माहौल ग़मगीन हो गया।
फिलहाल इसकी सूचना डोरीगंज थाना के साथ-साथ स्थानीय भगवान ने थाना को दे दी गई है इसके बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।परिजन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर डोरीगंज से छपरा शहर तक सड़क जाम ना रहता तो शायद बसंती देवी आज जीवित होती।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



