छपरा में कला जत्था के माध्यम से भूकंप से सुरक्षा के लिए किया जायेगा जागरूक

छपरा। 15 से 21 जनवरी तक भूकम्प सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को भूकम्प आपदा की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करना है। इस अभियान के तहत जागरूकता रथ एवं कला जत्था को रवाना किया गया।
समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी अमन समीर ने जागरूकता रथ एवं कला जत्था को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रथों और कला जत्थों के माध्यम से आगामी 7 दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखण्डों में लोगों को भूकम्प के दौरान सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जागरूकता रथ एवं कला जत्था के माध्यम से भूकम्प से बचाव के उपायों, प्राथमिक चिकित्सा, और आपदा प्रबंधन पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान में 10 जागरूकता रथ एवं कला जत्थे सक्रिय रूप से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता एवं जिला आपदा शाखा प्रभारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दी।
Author Profile

Latest entries
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट
क्राइमJune 5, 2026Saran Crime News: सारण में बेखौफ बदमाशों का तांडव, चोरी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
छपराJune 4, 2026सारण में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती के खिलाफ FIR दर्ज, 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बचाई जान



