सारण में अपराधियों ने गोली मारकर हेडमास्टर के भाई से बाइक लूटी

छपरा। मशरक राजापट्टी एनएच 227 ए राम जानकी पथ पर बंगरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार के देर संध्या बाइक सवार को गोली मारकर बाइक लूट लिया गया। सड़क पर खून से लथपथ व्यक्ति को मशरक थाना गश्ती पुलिस ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लाया। जहा डॉक्टर अनंत नारायण कश्यप के साथ मेडिकल टीम ने पैर में लगे गोली के जख्म का इलाज शुरू किया।
जख्मी की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव निवासी स्व वकील शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश शर्मा के रूप में हुई। जख्मी युवक अपने हेडमास्टर बड़े भाई को हमीनपुर स्कूल से लाने के लिए देर शाम नई ग्लैमर बाइक से जा रहे तभी वाहनों की भीड़ वाली एन एच पर बंगरा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेर बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर युवक को पैर में गोली मार गिरा बाइक लेकर भाग गए।
आसपास के लोग दौड़कर युवक को उठाया तब तक मशरक से राजापट्टी जा रही गश्ती पुलिस वहां पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि जख्मी के बड़े भाई जगलाल शर्मा हमीनपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हेडमास्टर है । स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है इस कारण देर शाम उन्हें लाने के लिए युवक जा रहा था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



