सारण SSP ने किया पुलिसिंग का रियलिटी चेक, 2 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका, अनुसंधान में ढिलाई नहीं चलेगी
एसएसपी ने किया तरैया थाना का वार्षिक निरीक्षण

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष इन दिनों लगातार लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर रहें है। एसएसपी ने गुरुवार को तरैया थाना का निरीक्षण किया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक, अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष तरैया सहित सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और चौकीदार मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सिटीजन सेंट्रिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, और जनहित के मामलों में संवेदनशीलता अपनाने को कहा। उन्होंने थाना अभिलेखों, पंजीयों की जांच की और उसमें पाई गई त्रुटियों को सुधारने के निर्देश दिए।
Success Stories: छपरा के लोकेश ने Air Force में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर रचा इतिहास |
अनुसंधान में लापरवाही, दो अधिकारी दंडित
पुराने लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में एसएसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक प्रभूनारायण यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार यादव को अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में वेतन धारित करने का आदेश दिया।
60 केस निष्पादन का लक्ष्य
तरैया थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं को इस माह 60 कांड निष्पादित करने का स्पष्ट लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा एसएसपी ने निर्देश दिया कि 5 वर्ष से अधिक पुराने गंभीर मामलों की जिम्मेदारी स्वयं थानाध्यक्ष लें, स्पीडी ट्रायल के लिए उपयुक्त मामलों का चयन किया जाए।दागियों की नियमित जांच की जाए।
महिला हेल्प डेस्क पर विशेष निर्देश
थाना में प्रतिनियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला परिवादियों से शालीन व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा जिला पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



