छपरा के रास्ते सहरसा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी का होगा परिचालन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 04037 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 25 अप्रैल, 2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।
04037 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 25 अप्रैल, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर मानसी से 07.58 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी से 09.10 बजे, दलसिंहसराय से 09.47 बजे, समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सीवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 18.11 बजे, गोण्डा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टुण्डला से 02.52 बजे, अलीगढ़ से 04.07 बजे तथा गाजियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के लगाये जा रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



