शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को सही दिशा दिखाएं: सुधाकर भारद्वाज

शिक्षक दिवस पर विद्या विहार कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया समारोह
छपरा। शहर के मौना पकड़ी स्थित विद्या विहार कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें निदेशक सुधाकर भारद्वाज ने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के साथ पढ़ाई के संदर्भ में पूरा न्याय करना चाहिए और उनकी जिम्मेदारी का बोध कराना चाहिए।
इस अवसर पर बीसीए और बीबीए के छात्रों ने वर्ष 2021 से 2024 तक अपनी सहभागिता दी, जिसमें उन्होंने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
निदेशक सुधाकर भारद्वाज ने कहा, “शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को सही दिशा दिखाएं और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। हमें अपनी जिम्मेदारी का बोध करना चाहिए और बच्चों के साथ पूरा न्याय करना चाहिए।”
इस समारोह में विद्या विहार कॉलेज के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित थे, जिन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपनी खुशी और उत्साह का इजहार किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



