छपरा के मांझी पुल पर हादसा, दो बाइक में बोलेरो ने मारी टक्कर, शिक्षक समेत 2 की मौत

छपरा।राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर मांझी स्थित जयप्रभा सेतु पर बुधवार को बोलेरो की टक्कर से दो अलग अलग बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। दो जख्मी की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मृतकों की पहचान बक्सर के ब्रह्मपुर अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी शिक्षक फहीमुद्दीन (47) और सचिन कुमार साहनी (35) के रूप में हुई है। फहीमुद्दीन दाऊदपुर थाना के कोहरा उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। जबकि सचिन कुमार सीवान जिला के हुसैनगंज ब्लॉक में अमीन के रूप में कर्यरत थे।
दूसरे शिक्षक विनायक कुमार भी गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। तीनों लोग दो बाइक से बक्सर से छपरा आ रहे थे तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छपरा शहर के मंगाईडीह से लौट रही बारात में शामिल बोलेरो के चालक द्वारा ओवरटेक किए जाने के दौरान अचानक दो बाइक सामने आ गई। बोलेरो से ठोकर लगने के बाद दोनों बाइक समेत उस पर सवार तीन लोग फिल्मी स्टाइल में हवा में उछलकर सेतु पर दूर जा गिरे।
दुर्घटना में दोनों बाइक के साथ-साथ बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो पर सवार बाराती और चालक गाड़ी में ही सारा सामान छोड़कर फरार हो गए। फरार बाराती और बोलेरो चालक सिताब दियारा के बताए जाते हैं।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची बलिया जनपद अंतर्गत बैरिया थाना चौकी चांद दीयर की पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक और बोलेरो को जब्त कर लिया है। इधर, मांझी सीएचसी में घायलों को देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तीनों के परिजनों को फोन करके दुर्घटना की सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक तीनों के परिजन मांझी पहुंच चुके थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



