सारण के DM-SP ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया आदेश

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा सारण जिला के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा नगर निगम छपरा अंतर्गत राजेन्द्र सरोवर के निरीक्षण के क्रम में सम्पूर्ण परिसर की पूर्ण सफाई, पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
रिविलगंज के गौतम घाट पर नदी की मुख्य धारा दूर में है। किनारे में नदी के पानी में छठ व्रतियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। नाथ बाबा मंदिर घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।
इस घाट पर नदी का जलस्तर कम होने के कारण किनारे की गीली मिट्टी की अभी से ही नियमित सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया। घाट के प्लेटफॉर्म पर जमा मिट्टी एवं बालू की साफ सफाई कराने का निदेश दिया गया। पर्याप्त रूप से बैरिकेडिंग कराने का भी निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर , सहायक समाहर्त्ता सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



