crime News: सीवान में अपराधियों ने लाली यादव को गोलियों से भून डाला, थाना से 50 मीटर दूरी पर बरसी गोलियां
कुख्यात लाली यादव की हत्या से मचा हड़कंप

सीवान। जिले के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। कुख्यात अपराधी दिनेश लाल यादव उर्फ लाली यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना चैनपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर के पास हुई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहमे हुए अपने घरों में दुबक गए।
मंदिर के पास बरसीं गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे लाली यादव मंदिर के पास खड़ा था। तभी दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे। बिना किसी बातचीत के हमलावरों ने लाली यादव पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां उसके सिर और सीने में लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
बाजार में पसरा सन्नाटा
गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर लीं। देखते-ही-देखते पूरा चैनपुर बाजार सुनसान हो गया। स्थानीय लोग इस हत्या के बाद दहशत में हैं और इलाके में तनाव का माहौल है।
कुख्यात था लाली यादव
मृतक लाली यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर कई संगीन मामले दर्ज थे और वह क्षेत्र में अपनी दबंगई के लिए कुख्यात था। उसने एक बार जिला परिषद चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। पुलिस को शक है कि यह हत्या पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है।
घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। सीवान के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि हत्यारों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और इलाके में छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हत्या ने एक बार फिर सीवान की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर इस तरह की घटना होना पुलिस की लापरवाही को उजागर करता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



