
छपरा। सारण में अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां मंदिर की पुजारी की हत्या कर मंदिर से मूर्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा स्थित राम जानकी मंदिर में घटित हुई है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों के द्वारा मंदिर में मूर्ति चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान मंदिर के पुजारी की गमछी से मुंह बांधकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर माझी थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इस संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मांझी थाना अंतर्गत राम जानकी मंदिर के पुजारी का सोम मंदिर परिसर में मिला है सूचना पर पुलिस दल द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच किया गया जांच के क्रम में पाया गया की मंदिर से कृष्ण भगवान की पीतल की मूर्ति अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है और मंदिर के पुजारी की हत्या गमछा से मुंह बांधकर कर दी गई है।
मृतक पुजारी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा निवासी शंकर दास के रूप में हुई है। इस संबंध में मांझी थाना में कांड दर्ज कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है। वही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम डॉग स्क्वायड और जिला आसूचना इकाई के टीम पहुंचकर जांच कर रही है।
वही इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा गाजीपुर मुख्य मार्ग पर आगजनी सड़क जाम कर दिया। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



