Swadesh Darshan Scheme: सोनपुर मेला बनेगा वैश्विक पर्यटन हब, 24.28 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 के तहत मिलेगा नया स्वरूप

छपरा | सोनपुर मेला परिसर अब पारंपरिक पहचान से आगे बढ़ते हुए वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। इस ऐतिहासिक मेले को पर्यटकीय दृष्टिकोण से सशक्त और आधुनिक स्वरूप देने के लिए केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 के अंतर्गत सीबीडीडी (कम्युनिटी बेस्ड डेवलपमेंट फॉर टूरिज्म) योजना के तहत 24.28 करोड़ रुपये की परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस योजना के तहत मेला परिसर में पर्यावरण-संवेदनशील और डिजिटल सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार, नए हाट का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, घाटों तक संपर्क सुविधा, समुचित पार्किंग और शटल सेवा का विकास शामिल है। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त मेला क्षेत्र, सौर ऊर्जा आधारित रोशनी, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण जागरूकता अभियान जैसी हरित पहलों पर भी कार्य किया जाएगा।
| ये भी पढ़ें: सारण में RERA के नियमों का उल्लंघन करने वाली 21 डेवलपर कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई |
डिजिटल सुविधाओं की होगी भरमार
मेले को आधुनिक बनाने की दिशा में मेला मोबाइल ऐप, कैशलेस भुगतान प्रणाली, वर्चुअल दर्शन, और स्मार्ट पार्किंग सिस्टम की शुरुआत की जाएगी, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
रोजगार और स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सोनपुर मेला न केवल बिहार, बल्कि देश के सबसे प्रतिष्ठित मेलों में से एक है। इस परियोजना के तहत मेला स्थल के समग्र विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर, व्यापारियों को नए व्यापारिक प्लेटफॉर्म, और सरकार को राजस्व प्राप्ति की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
| ये भी पढ़ें: शिशु पार्क को संवारने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपा गया, कमिटी का होगा गठन |
एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला
गंगा और गंडक नदी के संगम पर स्थित सोनपुर मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा (इस वर्ष 5 नवंबर) से शुरू होकर यह मेला एक महीने तक चलता है, जिसमें हाथी, घोड़े, गाय, बैल समेत कई जानवरों की खरीद-बिक्री होती है। साथ ही यह धार्मिक, सांस्कृतिक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का केंद्र भी बना रहता है।
| ये भी पढ़ेँ: एडवांस फीचर्स वाली New Tata Harrier की शानदार कार launch लग्जरी look और 16KM माइलेज के साथ |
सरकार का विजन
सरकार का उद्देश्य इस ऐतिहासिक मेले को वैश्विक स्तर पर पर्यावरण-संवेदनशील, तकनीकी रूप से सक्षम और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। यह परियोजना सोनपुर मेला को न सिर्फ आधुनिक स्वरूप देगी, बल्कि यह बिहार के पर्यटन मानचित्र पर एक नया अध्याय जोड़ेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







