Puja Special Train: छपरा के रास्ते बनारस से कोलकता तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
आगामी त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय

छपरा। “आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त सुविधा मुहैया कराने की बड़ी पहल की है। इसके तहत बनारस-कोलकाता-बनारस के बीच पूजा विशेष साप्ताहिक ट्रेन (05047/05048) का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन बनारस से 23 सितंबर से 4 नवंबर 2025 तक हर मंगलवार और कोलकाता से 24 सितंबर से 5 नवंबर 2025 तक हर बुधवार चलेगी। कुल सात फेरों के लिए चलाई जाने वाली यह विशेष ट्रेन त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी सौगात साबित होगी।
छपरा-बलिया और सोनपुर के यात्रियों को मिलेगा फायदा
गाड़ी संख्या 05047 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 23 सितम्बर से 04 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 11.00 बजे, औड़िहार से 11.50 बजे,गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे,बलिया से 13.40 बजे,रेवती से 14.18 बजे, सुरेमनपुर से 14.34 बजे,छपरा से 14.50 बजे, दिघवारा से 15.20 बजे,सोनपुर से 16.10 बजे,हाजीपुर से 16.25 बजे,शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे,बरौनी से 19.15 बजे,किऊल से 20.47 बजे, झाझा से 22.35 बजे,जीसीडीह से 23.08 बजे,मधुपुर से 23.35 बजे छुटकर दूसरे दिन चितरंजन से 00.28 बजे,आसनसोल से 01.00 बजे,दूर्गापुर से 01.42 बजे,खाना जं से 02.50 बजे, वर्धमान से 03.30 बजे,बान्डेल से 04.00 बजे,नैहार से 04.25 बजे छुटकर 05.25 बजे कोलकाता पहुँचेगी।
24 सितंबर से 5 नंवबर तक चलेगी ट्रेन
वापसी यात्री में गाड़ी संख्या 05048 कोलकाता-बनारस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 24 सितम्बर से 05 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 08.25 बजे प्रस्थान कर नैहार से 09.24 बजे, बान्डेल से 09.55 बजे, वर्धमान से 11.02 बजे, खाना जं से 11.30 बजे, दूर्गापुर से 12.03 बजे, चितरंजन से 13.03 बजे,मधुपुर से 13.42 बजे,जीसीडीह से 14.09 बजे,किऊल से 16.52 बजे,बरौनी से 19.00 बजे,शाहपुर पटोरी से 19.52 बजे,हाजीपुर से 21.20 बजे,सोनपुर से 21.32 बजे,दिघवारा से 22.02 बजे,छपरा से 23.10 बजे छुटकर दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.07 बजे, रेवती से 00.023 बजे,बलिया से 01.04 बजे,गाजीपुर सिटी से 02.02 बजे,औड़िहार से 03.02 बजे,वाराणसी जं से 03.50 बजे छुटकर 04.15 बजे बनारस पहुँचेगी।
इस गाडी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



