सारण में 50 बालू घाटों की नहीं हो सकी निलामी, जिला प्रशासन को नहीं मिल रहें बीडर

छपरा। सारण जिला में कुल 54 बालू घाट नीलामी के लिये चिन्हित हैं। इनमें से 4 बालू घाटों की नीलामी हो चुकी है। बार बार प्रयास के बाद भी शेष 50 बालूघाट की निलामी नहीं हो सकी है।तीन-तीन बार नीलामी की आम सूचना का प्रकाशन समाचार पत्रों में भी कराया गया परंतु किसी भी बीडर द्वारा इन घाटों में रुचि नहीं ली गई।
इन बालू घाटों की नीलामी को क्रियान्वित करने के लिये विभागीय निदेशानुसार सुरक्षित मूल्य को पुनरीक्षित किया जा रहा है।
इसके लिये आज जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में तकनीकी समिति की बैठक आहुत की गई। तकनीकी समिति द्वारा इन सभी 50 बालू घाटों के सुरक्षित मूल्य को पुनरीक्षित करने का निर्णय लिया। सभी घाटों के पुनरीक्षित मूल्य का निर्धारण कर प्रस्ताव अनुमोदन के लिए विभाग को भेजा जा रहा है। विभाग से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत पुनरीक्षित सुरक्षित मूल्य के आधार पर फिर से नीलामी की प्रक्रिया की जायेगी।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला खनिज विकास पदाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



