IRCTC का बड़ा एक्शन: 2 करोड़ अकाउंट बंद, आपका नंबर तो नहीं? तुरंत करें आधार लिंक
अब बिना आधार के नहीं चलेगा IRCTC अकाउंट

रेलवे डेस्क। अगर आप रेलवे टिकट IRCTC के माध्यम से बुक करते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। IRCTC ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 2 करोड़ से अधिक संदिग्ध अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि जो भी अकाउंट्स आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें जांच के बाद स्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।
तत्काल टिकट बुकिंग में आधार अनिवार्य
रेलवे ने तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट की बुकिंग को पारदर्शी और सामान्य यात्रियों के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार से लिंक्ड अकाउंट अनिवार्य कर दिया गया है। आधार लिंक्ड यूजर्स को तत्काल टिकट बुक करते समय 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा, जबकि इस दौरान अधिकृत एजेंट्स को बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। इससे आम यात्रियों को फायदा मिलेगा और टिकट माफिया पर लगाम लगेगी।
KTM को मिट्टी में मिला देगी TVS SmartXonnect फीचर्स वाली TVS Apache RTR 160 bike |
AI से अब तक 2.4 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद
रेलवे ने एक खास AI टूल की मदद से पिछले छह महीनों में 2.4 करोड़ फर्जी या बॉट्स से संचालित अकाउंट्स की पहचान की है और उन्हें डिएक्टिवेट किया है। ये अकाउंट्स ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर के माध्यम से टिकट बुक कर रहे थे, जिससे सामान्य यात्रियों को परेशानी होती थी।
सिर्फ 1.2 करोड़ अकाउंट ही आधार वेरिफाइड
IRCTC के कुल 13 करोड़ यूजर्स में से मात्र 1.2 करोड़ अकाउंट ही आधार से वेरिफाइड हैं। शेष अकाउंट्स की जांच की जा रही है। IRCTC ने सभी यूजर्स से अपने अकाउंट को जल्द से जल्द आधार से लिंक करने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
Bharat Gaurav Special Train: अब श्रद्धालु EMI से कर सकेंगे 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC की विशेष पेशकश |
ऐसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाएं
- यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें
- ‘My Account’ सेक्शन में जाएं और ‘Link Your Aadhaar’ ऑप्शन पर क्लिक करें
- आधार नंबर और नाम भरें (जैसा आधार में दर्ज है)
- आपके आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
- OTP भरकर ‘Verify’ पर क्लिक करें
- ‘Update’ बटन दबाएं और आपका आधार सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा
- स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा
Bihar’s first Double Decker: बिहार में ₹422 करोड़ की लागत से तैयार हुआ पहला डबल डेकर फ्लाईओवर
IRCTC द्वारा उठाया गया यह कदम यात्रियों को सुरक्षित और निष्पक्ष टिकट बुकिंग सुविधा देने की दिशा में एक अहम प्रयास है। यदि आपने अभी तक अपने अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, तो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें, वरना आपका खाता बंद भी हो सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



