छपरा में लगेगा जॉब मेला, CRE के 50 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

छपरा। बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए छपरा में रोजगार मेला का आयोजन कर नौकरी दी जायेगी। श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में 28 अक्टूबर 2024 को पूर्वाह्न 11:00 से अपराहन 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें नियोजक चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, सिवान के द्वारा सारण, छपरा हेतु रिक्तियों के विरुद्ध चयन किया जाएगा।
50 रिक्त पद हेतु चयन किया जाएगा
जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस नियोजन कैंप में CUSTOMER RELATIONSHIP EXECUTIVE, (CRE) के 50 रिक्त पद हेतु चयन किया जाएगा। इस पद हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं पास होना आवश्यक है। उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष रखी गई है। वेतन-11080 रुपया के अलावा इंसेंटिव 5000 से 10000 रुपया होगा।
पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा निबंधन
नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो l नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है l कोई भी अभ्यर्थी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाइन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी ऑनलाइन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



