सारण में जिला जज के कार्यालय में नौकरी का मौका, अस्थायी तौर पर होगी नियुक्ति

छपरा। अगर आप भी बेरोजगार है और रोजगार की तलाश कर रहें है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सारण जिला जज के कार्यालय में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय सारण, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारा श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारण के कार्यालय में 10 अटेंडर के अस्थाई इंगेजमेंट के लिये 27 मई 2024 से 08 जून 2024 के अपराह्न 05:00 बजे तक आवेदन प्राप्त किया जाएगा।
इसके लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु सीमा 01 मई-2024 को 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद हेतु न्यूनतम मजदूरी के आधार पर भुगतान किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में नियोजनालय द्वारा विहित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक-27-05-2024 से पूर्व नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। आवेदन करने के आधार कार्ड की छाया प्रति, आवासीय प्रमाण पत्र की छाया प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं जन्म तिथि से संबंधित प्रमाण पत्र की छाया प्रति आवश्यक होगा।
आवेदन करने के पश्चात चयनित आवेदकों का साक्षात्कार डिस्ट्रिक्ट अपॉइंटमेंट कमिटी के द्वारा किया जाएगा तथा अंतिम चयनित से रुप अभ्यर्थियों के परीक्षाफल का प्रकाशन वेबसाईट
https://saran.dcourts.gov.in/ पर किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



