
छपरा (सारण)। जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों की उलझनों ने एक और जान ले ली। अमनौर के गोसा खाप गांव में लवली देवी (17 वर्ष) ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना उसके कथित प्रेमी वीरेंद्र राय की आत्महत्या के महज एक सप्ताह बाद हुई, जिससे पूरा इलाका स्तब्ध है।
जानकारी के अनुसार, लवली देवी पंजाब की एक लोहे की फैक्ट्री में काम करती थी। वह बुधवार की रात अचानक गांव लौटी लेकिन अपने घर न जाकर सीधे खेत की ओर निकल गई। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया।
Crime News: सारण में शिक्षक संतोष राय हत्याकांड का खुलासा, शुटर समेत मुख्य अभियुक्त को SIT ने किया गिरफ्तार
प्रेमी ने भी की थी आत्महत्या
इससे पहले, 8 जुलाई को जहरी पकड़ी गांव निवासी वीरेंद्र राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वीरेंद्र पहले से शादीशुदा था, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार उसका लवली से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि आत्महत्या से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वीरेंद्र ने यह खौफनाक कदम उठाया।
subdermal contraceptive implant: छपरा में जल्द शुरू होगी गर्भनिरोधक की नयी तकनीक, महिलाओं को मिलेगी अनचाहे गर्भ से 3 साल तक राहत
पुलिस कर रही है जांच
अमनौर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।
इस घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। एक सप्ताह के अंदर प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दर्दनाक प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, दोनों परिवारों ने प्रेम संबंध की बात से इंकार किया है, जबकि स्थानीय स्तर पर लोग इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







