
भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी सुपर स्टार राकेश मिश्रा का नया गाना “हसुआ के बेत में साड़ी फसल बा खेत में” आज रिलीज हो गया है. यह गाना राकेश मिश्रा के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है और अब तेजी से वायरल भी होने लगा है. यह गाना फसल तैयार होने के समय में पति – पत्नी के बीच के संवाद पर आधारित है, जिसे चैता भी कहते हैं. इसे राकेश मिश्रा ने नये अंदाज में प्रस्तुत किया है. गाना बेहद मजेदार है, जो भोजपुरी संगीतप्रेमियों के दिलोदिमाग पर छा जाने के लिए तैयार है. इस गाने को राकेश मिश्रा ने खुद अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है.
गाने को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि चैता अक्सर फसल तैयार होने के समय हमारे भोजपुरी समाज में गाया जाता रहा है. उसी को आज हमने एक नए स्वरूप के साथ अपने गाने में प्रस्तुत किया है. उम्मीद है यह हर वर्ग के श्रोताओं को पसंद आएगी. राकेश मिश्रा ने कहा कि लोक संस्कृति और संगीत का हमारे समाज में बेजोड़ समन्वय देखने को मिलता है. उसे जिन्दा रखने के लिए हम संकल्पित हैं. इसलिए समय – समय पर लोक संस्कृति से जुड़े विषयों पर मनोरंजन के उद्देश्य से हम गाने लेकर आते हैं, जो दर्शकों को पसंद भी आता है और मुझे ये उम्मीद है कि गाना “हसुआ के बेत में साड़ी फसल बा खेत में” भी सबों को पसंद आएगी.
आपको बता दें कि गाना “हसुआ के बेत में साड़ी फसल बा खेत में” के गायक राकेश मिश्रा हैं. इस गाने में फीचर सोना पांडेय हैं. गीतकार गीत रजनीश चौबे हैं और संगीतकार छोटू रावत हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. संकल्पना संग्राम सिंह का है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



