सारण में अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

छपरा। सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने 26 वर्षीय युवक सुमित कुमार की गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने गंभीर हालत में सुमित को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रसूलपुर गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुमित रात में अपने घर से करीब 100 मीटर दूर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं और हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
सुमित की हत्या से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं सुमित की मां गहरे सदमे में बेहोश हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सुमित एक मिलनसार युवक था और उसकी हत्या से सभी स्तब्ध हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहन जांच में जुटी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







