सारण की बेटी रिक्की ने BPSC- ऑडिटर परीक्षा में हासिल की सफलता

छपरा। सारण की बेटी रिक्की रानी ने बीपीएसी द्बारा आयोजित ऑडिटर चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले की उपलब्धियों में इजाफा किया है. उन्होंने मेरिट क्रम में 101 स्थान अर्जित किया है. वर्तमान में शहर के प्रभुनाथ नगर रहने वाला उनका परिवार मूल रूप से अवतार नगर के मौजमपुर के बाशिंदा हैं. पिता डॉ जनार्दन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय असोईयां, मढ़ौरा के प्रधानाध्यापक हैं तो माता इंदु सिंह सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर में शिक्षिका हैं.
रिक्की ने केन्द्रीय विद्यालय छपरा से मैट्रिक करने के बाद सेंट माईकल्स स्कूल पटना से इंटरमीडिएट और वुमेन्स काॅलेज पटना से मैथ में बीएससी ऑनर्स किया है. उन्होंने जेपीयू से बीएड की डिग्री हासिल की है. रिक्की की और भी कई सफलताएं हैं. पिछली बार बीपीएससी प्रशासनिक परीक्षा के इन्टरव्यू तक पहुंचीं. पटना हाईकोर्ट सहायक परीक्षा, तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा, बीपीएससी सहायक का मुख्य परीक्षा एवं केंद्रीय विद्यालय के स्नातक शिक्षक का इंटरव्यू देकर रिजल्ट का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक माता पिता की प्रेरणा और मार्गदर्शन को दिया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



