छपरा-सूरत समेत 5 जोड़ी ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त बोगी, यात्रियों को होगी सहूलियत

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से चलने वाली छपरा सूरत समेत 5 जोड़ी ट्रेनों में अब रेलवे प्रशासन के द्वारा एक्स्ट्रा बोगी लगाया जाएगा। ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05 जोड़ी ट्रेनों के रेक संरचना में परिवर्तन कर साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाये जा रहे है।
– 19045/19046 सूरत-छपरा-सूरत एक्सप्रेस में सूरत से 15 नवम्बर, 2024 से तथा छपरा से 17 नवम्बर, 2024 से शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, पेन्ट्रीकार का 01, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 20961/20962 उधना-बनारस-उधना एक्सप्रेस में उधना से 19 नवम्बर, 2024 से तथा बनारस से 20 नवम्बर, 2024 से शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 22969/22970 ओखा-बनारस-ओखा एक्सप्रेस में ओखा से 21 नवम्बर, 2024 से तथा बनारस से 23 नवम्बर, 2024 से शयनयान श्रेणी के 02 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, पेन्ट्रीकार का 01, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
– 20941/20942 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से 15 नवम्बर, 2024 से तथा गाजीपुर सिटी से 17 नवम्बर, 2024 से शयनयान श्रेणी के 02 कोच के स्थान पर साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाये जाने के साथ संषोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, पेन्ट्रीकार का 01, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



