छपरा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारा टक्कर, हालत गंभीर

छपरा। छपरा मांझी मुख्य पथ पर पीएन सिंह कॉलेज के समीप बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने बुधवार को ठोकर मार दिया। जिसमें दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पहुंची भगवान बजार की पुलिस ने घायल दोनो युवकों को सादर अस्पताल पहुंचाया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सक ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
घायल में रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला निवासी जय प्रकाश राय के पुत्र सुनील कुमार एवं नवल सिंह के पुत्र कुंदन कुमार सिंह के रूप में पहचान हुआ है। आए दिन जिले में सड़़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा युवकों की मौत हो रही है। पुलिस ने बताया कि युवक हैमलेट पहना रहता तो इतना गंभीर रूप से घायल नही होता।
दो दिन पहले ही छपरा-बनियापुर मुख्यमार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा गांव में गोवर्धन दास के मठिया के समीप अज्ञात ट्रक ने तीन दोस्तों को कुचल डाला था। जिसमें घटना स्थल पर ही एक ने दम तोड दिया था। दो घायलों में एक पटना रेफर किए जाने के बाद रास्ते में ही दम तोड दिया। और एक घायल का इलाज चल रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



