छपरा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 250 वाहनों की जांच, 3.19 लाख का जुर्माना वसूला
ओवरलोडिंग और बिना कागजात वाले रहें सावधान
छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर अवैध खनन और अनियमित परिवहन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर कोपा के समीप की गई, जिसमें 250 ट्रकों और अन्य वाणिज्यिक वाहनों की जांच की गई।
अब ATM से मिलेगा राशन: सरकार की अनोखी पहल “अन्नपूर्ति ATM” शुरू, मिलेगी पारदर्शी और त्वरित सेवा |
इस अभियान का नेतृत्व सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी (एडीटीओ) ने किया। जांच के दौरान दस्तावेजों की वैधता, ओवरलोडिंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, फिटनेस सर्टिफिकेट, और परमिट सहित कई बिंदुओं पर वाहनों की जाँच की गई।
कार्यवाही के दौरान अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने 3 लाख 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छपरा में स्वास्थ्य विभाग की पहल: हर माँ को मिलेगा पोषण और सुरक्षा का तोहफा |
ADTO ने क्या कहा?
सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि, “यह कार्रवाई जिले में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कर संग्रहण को लेकर की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”
Dairy Business: डेयरी फार्मिंग के बिजनेस से होगी बंपर कमाई, सरकार भी करेगी मदद |
जनहित में चेतावनी
प्रशासन ने वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों से अपील की है कि वे सभी वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें, ताकि भविष्य में दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।
इस तरह के अभियान से न केवल अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर नियंत्रण मिलेगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय क्षति पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



