प्रवासी बिहारियों को राहत: पटना-दिल्ली AC बस किराया आधा, BSRTC ने जारी की समय-सारिणी
बीएसआरटीसी ने त्योहारी बसों की समय सारणी और किराया जारी किया

Bus Service Patna To Delhi: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने होली और ईद के अवसर पर प्रवासी बिहारियों के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं। 23 फरवरी से 23 मार्च तक कुल लगभग 200 अंतरराज्यीय बसें चलेंगी, जिनमें सबसे अधिक 62 बसें बिहार-दिल्ली रूट पर होंगी। इनके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। निगम ने अब प्रमुख रूटों की समय-सारिणी और सब्सिडी युक्त किराया भी जारी कर दिया है।
सारण में अवैध कट्टा–कारतूस के साथ तीन अपराधी दबोचे गए, चाकूबाजी कांड का मुख्य आरोपी भी धराया
पटना-दिल्ली रूट पर एसी सीटर बस का किराया मात्र 1,254 रुपये और एसी स्लीपर बस का 1,893 रुपये रखा गया है। सरकार इस मार्ग के लिए क्रमशः 619 और 919 रुपये की सब्सिडी दे रही है। बस पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे और दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होंगी। इसी तरह गयाजी-दिल्ली के लिए एसी सीटर बस 1,158 रुपये और एसी स्लीपर 1,747 रुपये में उपलब्ध होगी। बस गया से शाम 7:30 बजे और दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुजफ्फरपुर-दिल्ली रूट पर एसी सीटर का किराया सब्सिडी के बाद 1,121 रुपये (वास्तविक 1,730 रुपये) और एसी स्लीपर का सब्सिडी के बाद 1,692 रुपये (वास्तविक किराया 2,642 रुपये) है। मुजफ्फरपुर से बस सुबह 11:20 बजे और दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे बस चलेगी।
छपरा में कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता की हत्या करने वाली बेटी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा
पूर्णिया से अंबाला के लिए सुबह 11:30 बस
पूर्णिया-अंबाला एसी सीटर बस का किराया 1,563 रुपये है, जो पूर्णिया से सुबह 11:30 बजे और अंबाला से शाम 4 बजे रवाना होगी। इसी तरह पटना-अंबाला के लिए एसी सीटर बस का टिकट 1,334 रुपये निर्धारित किया गया है। पटना से बस सुबह 11:30 बजे और अंबाला से सुबह 10 बजे उपलब्ध होगी।
रांची के लिए शाम 6:30 बजे बस
मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस दोनों ओर शाम 6:30 बजे खुलेगी, जिसमें वास्तविक किराया 707 रुपये पर 269 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। यात्रियों को मात्र 438 रुपये टिकट का भुगतान करना होगा। मधुबनी-पानीपत (हरियाणा) के लिए बस मधुबनी से दोपहर 12 बजे और पानीपत से दोपहर 3 बजे रवाना होगी, किराया मात्र 1,345 रुपये।
अन्य रूटों का देय बस किराया
- पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1093, एसी स्लीपर- 1649
- किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर- 1494, एसी स्लीपर- 2255
- अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1356, एसी स्लीपर- 2046
- सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर- 1183, एसी स्लीपर- 1785
- शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर- 1170, एसी स्लीपर- 1766
- सिवान-दिल्ली: एसी सीटर- 1007, एसी स्लीपर- 1520
- गयाजी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 1822
- गयाजी-अंबाला: एसी सीटर- 729
- मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर- 1434
- मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1223, एसी स्लीपर- 1845
- सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर- 1345, एसी स्लीपर- 2030
- लऊखा-अंबाला: एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 2109
त्योहारी सीजन में दिल्ली के लिए 62, हरियाणा के लिए 40, झारखंड के लिए 10, पश्चिम बंगाल के लिए 5 और यूपी के लिए 2 बसें चलेंगी। निगम के नियंत्रित किराये से निजी ऑपरेटर मनमाना भाड़ा नहीं वसूल सकेंगे। सभी बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग की सुविधा होगी। यह व्यवस्था ट्रेन टिकट न मिलने की समस्या से राहत देगी और यात्रा को सस्ती व आरामदायक बनाएगी।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMarch 24, 2026छपरा में रामनवमी के दौरान डीजे बजाने पर रोक, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
छपराMarch 24, 2026अब सभी नगर निकायों में ऑनलाइन पास होगा मकान निर्माण का नक्शा
Railway UpdateMarch 24, 2026टिकट कैंसिल किया तो लगेगा झटका! रेलवे ने बदले रिफंड के सख्त नियम
करियर – शिक्षाMarch 23, 2026Bihar Intermediate Result 2026: वान्या कॉमर्स के छात्रों ने रचा इतिहास, शानदार अंकों से लहराया परचम







