
छपरा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और हिंसा के लिए उकसाने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सारण पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान फेसबुक पर प्रसारित एक आपत्तिजनक वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और एक युवती को पुलिस हिरासत में ले लिया।
पुलिस का आरोप है कि वीडियो के माध्यम से छात्रों और आम लोगों को विरोध-प्रदर्शन के लिए उकसाने का प्रयास किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 जुलाई को नियमित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान साइबर थाना, सारण की टीम को फेसबुक पर संचालित एक प्रोफाइल से एक वीडियो प्रसारित होता मिला। प्रारंभिक जांच में वीडियो की सामग्री आपत्तिजनक और भड़काऊ प्रकृति की प्रतीत हुई, जिसमें छात्रों एवं आम नागरिकों को विरोध-प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाले संदेश दिए जा रहे थे।
Neet Paper Leak Protest: सारण में हाई अलर्ट, धरना-प्रदर्शनों पर ड्रोन से निगरानी, डीएम-एसएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, वीडियो, स्क्रीनशॉट और अन्य तकनीकी तथ्यों का विश्लेषण किया। प्रथम दृष्टया पर्याप्त आधार मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित युवती को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या-122/26, दिनांक 24 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवती के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 353(1), 351(4) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।
उद्देश्य और मंतव्य की हो रही जांच
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने उक्त वीडियो किस उद्देश्य से साझा किया, इसके पीछे उसका मंतव्य क्या था और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। साइबर विशेषज्ञ डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण कर रहे हैं और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Bihar Police Exam: सारण में पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, ब्लूटूथ गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की अपील
सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें और किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली या हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री का प्रसार न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट, वीडियो या संदेश साझा करने वालों की लगातार निगरानी की जा रही है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों से बचने की सलाह
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना, वीडियो या संदेश को सत्यापित किए बिना आगे साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर थाना को दें।
सारण पुलिस ने दोहराया कि जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अशांति फैलाने या हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 25, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में चोरी कांड में 17 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी



