छपरा
छपरा में सड़क किनारे से युवक का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस

छपरा। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव के पास से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया। सड़क किनारे शव होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। बरामद शव की पहचान 22 वर्षीय गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। वह गड़खा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गाँव निवासी जयप्रकाश राय का पुत्र था। शव होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। अंदेशा जताई जा रही है कि किसी वाहन से धक्का लगने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का इस संबंध में आगे कुछ कहा जा सकेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



