सारण में यहाँ जोगी बाबा से मन्नत मांगने पर निःसंतान को होती संतान की प्राप्ति, पीपल के पेड़ में बांधते है लाल धागा

छपरा। जिले में कई सारे धार्मिक स्थान है जिनके साथ विशिष्ट कहानी जुड़ी हुई है जनश्रुति हैं लोक कथाएं हैं और लोक आस्था भी है लोगों की मान्यता है कि इन देवी देवताओं के दरबार से कोई खाली हाथ वापस नहीं लौटता है ऐसा ही एक अनूठा धार्मिक स्थल है जोगी बाबा का स्थान जो छपरा से नगरा के बीच में अफऊर गांव में मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित यहां सालों भर श्रद्धालु भक्तों का ताता लगा रहता है पर शुक्रवार और सोमवार को भारी भीड़ जुटती है।
मनौती पूरी होने पर लोग यहां विशालकाय पीपल और बरगद के पेड़ में लाल कपड़ा बांधते हैं तथा खीर भोजन चढ़ाते हैं। शालू भर यहां भजन कीर्तन चलते रहता है मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित होने के कारण आवागमन की सुविधा है।ऐसी मान्यता है कि प्रेत बाधा तथा संतान उत्पत्ति में जिन लोगों को परेशानी होती है वह अगर इस दरबार में आकर मनौती मांगे तो उनकी मुराद जरूर पूरी होती है।यहां पहले एक सिद्ध योगी का आश्रम हुआ करता था जो यहां साधना किया करते थे जो भी व्यक्ति उनके पास अपनी समस्या लेकर आता था उसका निदान करते थे बाद में उन्होंने यही समाधि ले ली। उनकी जटाओं की तरह यहां के बट वृक्ष में चारों तरफ जट्टा बनी हुई है। काफी दूर में फैला हुआ जो लोगों को छाया देने के साथ ही साथ दैवीय कृपा भी प्रदान करता है।
छपरा से नगरा ईश्वरपुर मसरख की तरफ जाने वाले लोग यहां शीश नवाना नहीं भूलते। अब यह स्थान स्टेट हाईवे से भी जुड़ गया है। छपरा से यहां की दूरी 10 से 15 किलोमीटर है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







