
गोपालगंज। बिहार सरकार दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और राज्य में दुग्ध प्रसंस्करण की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। इसी क्रम में गोपालगंज जिले में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र की स्थापना की योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। यह संयंत्र प्रतिदिन 1.00 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण क्षमता का होगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राज्य योजना के तहत एवं सिडबी क्लस्टर विकास निधि (SCDF) द्वारा ऋण सम्मिलित किया गया है। इस डेयरी प्लांट की स्थापना के लिए कुल अनुमानित लागत ₹82.1 करोड़ (₹8,21,00,0000) स्वीकृत की गई है, जिसे मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।
Double Decker Flyover: छपरा में डबल डेकर फ्लाइओवर निर्माण के लिए 69626.71 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति |
आधुनिक तकनीकों से लैस होगा डेयरी प्लांट
यह संयंत्र केवल दूध संग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें शीतलीकरण, प्रसंस्करण और पैकेजिंग की भी आधुनिक व्यवस्था होगी। इस तकनीकी ढांचे से जुड़े संयंत्र के माध्यम से उत्पादकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी और राज्य के दुग्ध उद्योग को नई मजबूती मिलेगी।
स्थानीय स्तर पर मिलेगा रोजगार, सहकारी समितियों को लाभ
संयंत्र की स्थापना से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। साथ ही दुग्ध सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसान और पशुपालक परिवारों की आय में वृद्धि हो।
5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava का 50MP कैमरा वाला तगड़ा 5G फ़ोन 1TB एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट के साथ |
निवेश और अनुदान का विवरण
- राज्य योजना (SCDF ऋण सहित) से व्यय: ₹54,73,00,000/- (चौवन करोड़ तिहत्तर लाख रुपये)
- SCDF लोन के माध्यम से ऋण: ₹46,52,00,000/- (छियालिस करोड़ बावन लाख रुपये)
- कॉन्फ्लुएंस के माध्यम से व्यय: ₹8,21,00,000/- (आठ करोड़ इक्कीस लाख रुपये)
यह पूरी राशि गोपालगंज में डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने हेतु उपयोग की जाएगी, जिससे राज्य में दुग्ध उत्पादन व वितरण तंत्र को मजबूती मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



