विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी छपरा में मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की जयंती

छपरा। सारण का एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में संस्थान के सभी सदस्यों के बीच प्रेरणा दिवस के रूप में भारत के 8वें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की जयंती मनायी गई। इस मौके पर वी०आई०पी० ग्रुप के निदेशक व रिविलगंज प्रखण्ड प्रमुख सह प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ० राहुल राज ने चंद्रशेखर सिंह के तैलीय चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। ततपश्चात पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।
इस दौरान निदेशक के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, प्राचार्य तथा अन्य सभी कर्मचारीगणो ने भी क्रमानुसार चंद्रशेखर सिंह जी को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात डॉ० राहुल राज ने अपने मंतव्यों में कहा कि राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर तानाशाही के विरोध में बगावत के पर्याय रहें। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए समर्पित रहा। संघर्ष के रास्ते पर चलते समय उन्होंने कभी हुजूम की परवाह नही की। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध कभी झुकने का नाम नही लिया। उनका संघर्षमय जीवन युवाओं को हरपल प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। उपस्थित शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि चन्द्रशेखर जी को कुर्सी से नही बल्कि देश से प्यार था।
देश मे जब-जब तानाशाही हुकूमतों ने मनमानी करने का काम किया, तब-तब एकलौते नेता चन्द्रशेखर ने अन्याय के विरुद्ध सीना तानकर खड़े होकर बगावत का बिगुल बजाया। आज उनकी जयंती पर देश की एकता और अखंडता की रक्षा के साथ देश के प्रति समर्पण की भावना का संकल्प ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वे गरीबों के मसीहा भी थे। आज वह नहीं हैं लेकिन उनकी सीख हर किसी का भला करने के लिए प्रेरित करती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



