
छपरा। सारण में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। महिला के गले पर गहरे जख्म के निशान है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र सरेया साहू गांव निवासी रिया देवी (28वर्ष) पति हेमंत कुमार के रूप में हुआ है।
मौत के बाद मृतका के ससुराल वाले साजिश के तहत शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी मायके वालों द्वारा शमशान घाट में शव को रोक लिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे दरियापुर थाना के पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका के ससुराल वालों द्वारा रविवार के सुबह तबियत खराब होने का सूचना दिया गया। फिर एक घन्टे बाद मौत की जानकारी दी गया। आनन फानन में सभी लोग मृतका कब ससुराल सरेया साहू गांव पहुचे।
तो सभी लोग शमशाम घाट जाने की तैयारी कर लिए थे। शव को कफन में साजिश के तहत पूरा ढंक कर बंधा गया था। थोड़ा सा चेहरा दिखाकर जलाने के लिए लेकर चल दिए। तभी एक पड़ोसी व्यक्ति द्वारा फोन कर गला घोंटने की वजह बताई गई । जिसके बाद शव को शमशाम में जाकर देखा गया तो गले पर गहरा निशान था। जिससे प्रतीत हो रहा है कि हत्या किया गया है।
मृतका का पति हेमन्त कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत है। शादी 25 नवम्बर 2022 को सम्पन्न हुआ था। शादी के बाद पति का पुलिस में नौकरी हो गया। जिसको लेकर दहेज की मांग की जा रही थी।
नही दिए जाने पर इस तरह के घटना को अंजाम दिए जाने का धमकी दिया जाता रहता था। मृतका के मायके के परिवार वालो से चार पहिया वाहन और नगद रुपये का डिमांड किया जा रहा था। मृतका का पति पटना जिला बल में सिपाही के रूप में तैनात है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार







