संजीवनी इंस्टिट्यूट आफ़ पैरामेडिकल में जीडी के अभ्यर्थियों का हुआ निःशुल्क हेल्थ चेकअप

छपरा। शहर के श्यामचाक स्थित संजीवनी इंस्टिट्यूट आफ़ पैरामेडिकल परिसर में रविवार को विश्व की सबसे बड़ी स्वयं सेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण के तत्वाधान में सारण फिजिकल एकेडमी के जीडी के मेंस परीक्षा निकालने वाले छात्र छात्राओं का निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंम्प जांच किया गया। निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंम्प में लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, लायंस डॉ ओपी गुप्ता ने सभी छात्रों का जांच किया। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार ने बताया कि संजीवनी इंस्टिट्यूट आफ़ पैरामेडिकल,लायंस क्लब छपरा सारण के तवधान में छपरा में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया।
इस कैंम्प का आयोजन करने का मुख्य उदेश्य यह है कि जो भी जीडी पुलिस आर्मी या अन्य सेना के तैयारी करने वाले जो भी छात्र होते है परीक्षा निकालने के बाद मेडिकल में जाते है और नर्भस हो जाते है कि क्या चेकअप होगा क्या नहीं कैसे होगा इसको लेकर पहले से मन में डर लेकर जाते है और वहां घबराने के वजह से बहुत बार यह होता है कि छट जाते है। इसी को लेकर यह आयोजन किया है।
मेडिकल जाँच
जिसमें मेडिकल में जो भी जांच होता है वो सब किया गया है. जिसमें प्लस, अक्सीजन, वेट, आंख, कान, दाँत, हाइट, चेस्ट, बीपी, बोल चाल, घुटना सटना, हाथ कापना, उसके बाद जो भी कमिया दिखाई दि उसके लिए ऐक्सरजाई करने को बताया गया और बताया गया कि इस तरह से मेडिकल का जांच होता है। इस मौके पर सारण फिजिकल एकेडमी के संचालक मिंटू कुमार ने डॉ अनिल कुमार का यह आयोजन में अपना योगदान देने के लिए साधुवाद किया. लायंस डॉ ओपी गुप्ता ने सभी का दांत चेक किया और साफ सफाई करने का सलाह दी और बताया कि किस तरह से मेडिकल में दांत चेक किया जाता है उसके लिए उन्होंने एक्सरसाइज करने को टिप्स दी.
इस मौके पर लायंस डॉ अनिल कुमार, लायंस शैलेन्द्र कुमार सिंह, लायंस प्रमोद मिश्रा, मिंटू कुमार, अभय राय, सम्भु राय, इत्यादि मौजूद थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



