Bihar Police Recruitment Exam: सारण में 26 केंद्रों पर 6 चरणों में होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, कड़ी सुरक्षा और जैमर की घेराबंदी में होगी परीक्षा
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सारण प्रशासन अलर्ट

छपरा। सारण जिले में 16 जुलाई से शुरू हो रही सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित यह परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को जिले के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
प्रत्येक परीक्षा दिवस पर लगभग 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे तक प्रवेश करा लिया जाएगा।
Basic Computer Course: सारण के छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर, बेसिक कंप्यूटर कोर्स नामांकन जारी |
परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए विशेष उपाय
जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में सभी केंद्राधीक्षकों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए:
- हर केंद्र पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था होगी ताकि परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का दुरुपयोग न हो सके।
- सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी लाइव फीड नियंत्रण कक्ष में मॉनिटर की जाएगी।
- परीक्षा केंद्रों की चहारदीवारी और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
- वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए, जलजमाव वाले केंद्रों के लिए समुचित समाधान की कार्ययोजना तैयार रखने का आदेश।
- बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करने की बात कही गई, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
Training Centre: छपरा पुलिस लाइन में सिपाहियों के लिए बनेगा प्रशिक्षण कक्ष, खेल मैदान का भी होगा निर्माण |
चयन पर्षद के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन
डीएम ने स्पष्ट कहा कि चयन पर्षद द्वारा जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (शिक्षा विभाग) और सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक भी उपस्थित थे।
निष्पक्षता और पारदर्शिता की प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने कहा कि सिपाही भर्ती परीक्षा युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। इसे निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



