सारण पुलिस की बड़ी सफलता: अनैतिक देह व्यापार में 87 नाबालिगों को मुक्त कर 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

छपरा: पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में ए०एच०टी०यू० सारण, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, नई दिल्ली और चाइल्ड लाइन, सारण की साझेदारी से जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत कुल 87 नाबालिगों और पीड़िताओं को अनैतिक देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया, वहीं इस संबंध में विभिन्न थानों में दर्ज 10 कांडों में 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शेष अभियुक्तों के खिलाफ जांच जारी है।
पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इस अभियान में मिशन मुक्ति फाउंडेशन और चाइल्ड लाइन सारण के सहयोग से अनैतिक देह व्यापार के मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है, जिससे न केवल नाबालिगों को मुक्त कराया गया, बल्कि अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई।
इसके साथ ही, पुलिस अधीक्षक, सारण ने महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए “आवाज दो” मुहिम की शुरुआत की। यह पहल घरेलू हिंसा, दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, छेड़छाड़ जैसे अपराधों के खिलाफ महिलाओं को आवाज़ उठाने और शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित करती है। “आवाज दो” अभियान के परिणामस्वरूप, महिलाओं द्वारा शिकायतों की संख्या में इजाफा हुआ है, जो समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
सारण पुलिस ने नाबालिगों के माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं, उनकी सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखें ताकि किसी भी अनहोनी से पहले ही बचाव किया जा सके।
सारण पुलिस की यह मुहिम समाज में न केवल कानून के प्रति विश्वास बढ़ाने में सहायक है, बल्कि यह महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए







