पांडेय लोगों का काम हीं है यादवों को गाली देना, रोहिणी आचार्य का पीके पर तंज

छपरा। सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रहीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को प्रशांत किशोर को निशाने पर लिया और उनकी पार्टी बनाने को लेकर बड़ा बयान दे दिया. रोहिणी आचार्य ने कहा, ‘यह प्रशांत किशोर पांडेय कौन हैं? पांडेय लोगों का काम ही है यादव लोगों को गाली देना.’ रोहिणी आचार्य ने आगे कहा, यह बिहार के कितने काम करते हैं? जितना पैसा इन्होंने बनाया है, उससे इनको स्कूल और कॉलेज खोलने चाहिए. मोदी जी और नीतीश जी से इन्होंने जो पैसे लिए हैं, उनका क्या करेंगे. इन पैसों से तो स्कूल और कॉलेज बनाने चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की पार्टी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. राज्य की जनता सब कुछ देख रही है.
‘लालू यादव ने दिलाए थे 1000 करोड़’
दूसरी ओर, बिहार में बाढ़ को लेकर रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, सिर्फ हवाई सर्वे करने से फायदा नहीं होगा. हवाई सर्वेक्षण कर लिए. फोटो खींच लिए. वीडियो बना लिए. इससे क्या होगा? उन्होंने कहा कि बिहार की बाढ़ को तत्काल राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए. रोहिणी आचार्य ने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार थी और लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब भी बिहार बाढ़ से बेहाल था पर उस समय केंद्र सरकार ने 1000 करोड़ की सहायता दी थी. अभी तो डबल इंजन की सरकार है और सहायता मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर


