छपरा से गुजरात जाने वाले यात्रियों की बल्ले-बल्ले, वड़ोदरा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। छपरा से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब छपरा से बड़ोदरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही भारी भीड़ को देखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 09042 छपरा-वड़ोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन वड़ोदरा से 02 एवं 09 जुलाई, 2024 दिन मंगलवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा। इस विशेष गाड़ी के गोविन्दपुरी स्टेशन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी गोविन्दपुरी स्टेशन पर 23.30 बजे पहुंचकर 23.35 बजे छूटेगी ।
वापसी यात्रा में, 09042 छपरा-वड़ोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 02 एवं 09 जुलाई, 2024 दिन मंगलवार को छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 13.12 बजे, गाजीपुर सिटी से 14.32 बजे, बनारस से 16.52 बजे, प्रयागराज जं. 19.20 बजे, गोविन्दपुरी से 23.35 बजे, दूसरे दिन इटावा से 02.42 बजे, टुण्डला से 03.37 बजे, आगरा फोर्ट से 04.20 बजे, बयाना से 06.22 बजे, गंगापुर सिटी से 07.55 बजे, सवाई माधोपुर से 09.07 बजे, कोटा से 10.40 बजे, नागदा से 14.02 बजे, रतलाम से 14.55 बजे तथा गोधरा से 17.37 बजे छूटकर वड़ोदरा 19.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 14, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल


