Amrit Bharat Station: ₹44.54 करोड़ की लागत से सिटी सेंटर बनेगा देवरिया रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
जिस स्टेशन से निकली थी आज़ादी की गूंज, अब बन रहा है तकनीक का चमत्कार

रेलवे डेस्क। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-भटनी विद्युतीकृत खंड पर स्थित देवरिया सदर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से लैस करके नया रूप दिया जा रहा है। इस परियोजना पर ₹44.54 करोड़ की लागत से कार्य जारी है। यह स्टेशन अब सिर्फ एक यात्रा केंद्र नहीं, बल्कि ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
Special Train: छपरा होकर फिर दौड़ेगी ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को दिसंबर तक राहत |
धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व
देवरिया को ‘देवनगरी’ या ‘देवस्थान’ के नाम से भी जाना जाता है। यह क्षेत्र परमहंस देवरहा बाबा की जन्मभूमि होने के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधि के लिए भी प्रसिद्ध है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में देवरिया का विशिष्ट योगदान रहा है।
स्टेशन की वर्तमान स्थिति और कनेक्टिविटी
देवरिया सदर स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 3,500 यात्री यात्रा करते हैं। स्टेशन की सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, गुवाहाटी, जम्मूतवी, रांची, पटना, जयपुर, उदयपुर, अहमदाबाद, रायपुर, भोपाल, अमृतसर और प्रयागराज समेत देश के कई प्रमुख शहरों से है।
अब तक पूर्ण हुए कार्य
- सर्कुलेटिंग एरिया और वेटिंग हॉल/रूम का निर्माण
- 22 बे के यात्री छाजन (शेड) प्लेटफॉर्मों पर लग चुके हैं
- फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) और 02 एस्केलेटर पहले से मौजूद
- पूछताछ केंद्र, 10 टिकट खिड़कियाँ, सीसीटीवी कैमरा, जनसंपर्क प्रणाली, कोच इंडीकेशन बोर्ड
- प्रसाधन, वेटिंग हॉल, डॉरमेट्री, एग्जीक्यूटिव लाउंज
- सर्कुलेटिंग एरिया में हाई मास्ट टावर से बेहतर प्रकाश व्यवस्था
प्रगति पर और आगामी सुविधाएं
- स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण: आकर्षक फसाड लाइटिंग
- 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज, जिससे यात्री आवागमन होगा और भी आसान
- 03 लिफ्ट और 02 नए एस्केलेटर
- इंटरनेशनल स्टैंडर्ड साइनेज का इंस्टॉलेशन
- स्टेशन के एप्रोच रोड और पोर्टिको का पुनर्विकास
- वेटिंग हॉल और नए टॉयलेट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य जारी
34KM माइलेज के साथ Punch का कारोबार ठप्प कराने आयी Maruti की नयी कार 6 एयरबैग्स के साथ बेहतरीन फीचर्स |
देवरिया स्टेशन बनेगा ‘सिटी सेंटर’
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देवरिया सदर स्टेशन को केवल यात्री सुविधाओं के लिहाज से नहीं, बल्कि शहरी जीवन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्टेशन परिसर न सिर्फ यात्रियों के लिए आरामदायक होगा बल्कि आसपास के नागरिकों को भी इसके विकास से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
यात्रियों को मिलेगा ‘स्पेशल एहसास’
रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह पुनर्विकास परियोजना पूरी होने के बाद देवरिया सदर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एक विशेष अनुभव और विश्वस्तरीय सुविधा प्राप्त होगी। यह स्टेशन अब न केवल सुविधा और सौंदर्य का प्रतीक बनेगा, बल्कि आगामी 50 वर्षों की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







