छपरा में मंदिर का ताला तोड़कर 100 साल पुराना लाखों का शालीग्राम पत्थर चोरी

छपरा। छपरा में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर रखे सभी सामान को गायब कर दिया। शुक्रवार की रात बहुमूल्य मूर्ति सहित 100 साल पुराना शालिग्राम पत्थर को भी साथ लेकर चले गए। घटना मशरक थाना क्षेत्र के बड़वा घाट राम जानकी मंदिर की है।
चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह लगी जब मंदिर में लोग पूजा करने पहुंचे। चोर मूर्ति सहित शालिग्राम पत्थर, दान के पैसे और माइक तक लेकर चले गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर मशरक थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। 100 साल पुराना शालिग्राम पत्थर का मूल्य लाखों रुपए बताया जा रहा है।
मंदिर के मुख्य पुजारी शंभू नाथ पांडेय ने बताया कि रोजाना की तरह जब मैं सुबह मंदिर पहुंचा तो मंदिर की सभी लाइटें बंद थी। मुझे कुछ अनहोनी का शक हुआ। मुख्य दरवाजे के पास पहुंचा तो देखा कि सभी दरवाजे के ताले पर टूट पड़े हैं और मंदिर के अंदर रखे सभी सामानों की चोरी कर ली गई है।
चोरों द्वारा 100 साल पुराना शालिग्राम पत्थर सहित दान पत्र के रुपए, घंटी, माइक और कई सारा सामान चुराया गया है। इसका बाजार मूल्य लाखों रुपए में आकलन किया जा रहा है। मंदिर में पूर्व में भी एक बार चोरी हो चुकी है।
मशरक थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़वा में एक मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों द्वारा मंदिर में रखे कई सामानों की चोरी की है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



