सारण में डकैती और लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा संवाद गोष्ठी का आयोजन

छपरा: पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत सारण जिले में डकैती और लूट की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए सुरक्षा और समन्वय पर संवाद गोष्ठी का आयोजन अतिथि गृह सभागार में किया गया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने डकैती और लूट की घटनाओं के प्रभावी रोकथाम और बचाव के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बैंक, सीएसपी, ज्वेलरी शॉप्स और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के उपायों पर जोर दिया।
एसपी ने दिया निर्देश:
- उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों का इंस्टॉलेशन और उसकी निगरानी प्रशिक्षित कर्मचारियों से कराना।
- सीसीटीवी कैमरों को 24×7 चालू और सक्रिय रखना।
- प्रतिष्ठान परिसर के अंदर और बाहर उच्च आवृत्ति वाले अलार्म सिस्टम का लगवाना।
- सभी प्रतिष्ठानों में स्थापित सायरन को नियमित रूप से चालू रखना।
- बैंक और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मुख्य स्थल और बाहरी दीवारों पर जिले के महत्वपूर्ण पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर अंकित करना।
- सुरक्षा गार्ड को नियुक्त करने से पहले उसका चरित्र सत्यापन करना।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बैंक कर्मियों और अन्य प्रतिष्ठान के कर्मचारियों के सवालों का जवाब भी दिया और उनके समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस संवाद गोष्ठी से सभी ने सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और सुनिश्चित किया कि भविष्य में ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक सारण कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शिखर चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, एलडीएम सारण, अन्य पुलिस पदाधिकारी, 28 बैंक कर्मी, 10 सीएसपी संचालक, और 9 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पदाधिकारी व संचालक उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



