छपरा में फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में सुरक्षा गॉर्ड की मौत

छपरा। छपरा में एक बार फिर रफ्तार का कर देखने को मिला है, जहां अनियंत्रित वाहन के टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव मेथावलिया बाईपास फोरलेन से बरामद किया गया है। शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा निवासी रबिन्द्र राय उर्फ रामा राय (63वर्ष) पिता स्व. जुमन राय के रूप में हुआ है। मृतक एक निजी विद्यालय में गॉर्ड का काम करते थे। अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से मौत हो गई है। फ़िलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के बेटा ने बताया कि रविंद्र राय निजी विद्यालय में गार्ड की नौकरी करते थे। नाइट ड्यूटी होने के चलते सुबह में ड्यूटी कर वापस अपने घर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिया गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। टक्कर के बाद रविंद्र राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के फोर लाइन बाईपास से सड़क दुर्घटना में मृत एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान छोटा तेलपा निवासी के रूप में हुआ है। जो स्थानीय निजी विद्यालय में गार्ड का काम करते थे। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लोए भेज दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







