Railway News: यात्रियों की मांग पर रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, वंदे भारत में अब 16 कोच
अब और भी आरामदायक होगा बनारस से आगरा का सफर

वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनारस–आगरा कैंट–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) (गाड़ी संख्या 20175/20176) में एक बड़ा बदलाव किया है। यह परिवर्तन 29 मई, 2025 से प्रभावी होगा।
अब दोगुनी होगी कोचों की संख्या
इस सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस में अब तक 08 कोच लगाए जाते थे, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने इसमें अब 16 कोच लगाने का फैसला किया है। इससे ट्रेन की सीटिंग क्षमता दोगुनी हो जाएगी, और लंबी प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Read This article: दुनियां का अजूबा रेलवे स्टेशन : जहां साल में 15 दिन ही ठहरती है ट्रेनें, वापसी में सफर बेटिकट
बदलेगा ट्रेन का मार्ग, ये स्टेशन होंगे शामिल
ट्रेन के मार्ग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन आगरा कैंट – ईदगाह – आगरा जंक्शन – आगरा फोर्ट – यमुना ब्रिज मार्ग से चलती थी। अब इसे आगरा कैंट – राजा की मंडी – आगरा सिटी – यमुना ब्रिज के रास्ते चलाया जाएगा। इस परिवर्तन से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।
80 kmpl के उत्कृष्ट माइलेज वाली Hero Splendor 2025 बाइक i3S फीचर्स के साथ लॉन्च
रेलवे का प्रयास – सुविधा, गति और पहुंच
रेल प्रशासन का यह निर्णय यात्रियों को और बेहतर सेवा देने की दिशा में एक और कदम है। वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से ही अपनी तेज गति, आरामदायक यात्रा और समय की पाबंदी के लिए प्रसिद्ध है, और अब यह और अधिक यात्रियों को इसका लाभ देगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







