
छपरा। सारण में रात्रि में क्रिकेट देखकर अपने घर लौट रहें एक युवक की चाकू गोदकर हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा कर दी गयी है। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जसोसती पोखरा के समीप की है। मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी बचन राम के 20 वर्षीय पुत्र चंदन राम के रूप में की गयी है।
घटना के बारे में परिजनों बताया कि पिरौना गांव में क्रिकेट नाइट मैच हो रहा था वहीं चंदन भी क्रिकेट देखने के लिए गया था। देर रात वह क्रिकेट देखकर अपने घर लौट रहा था। तभी जसोसती पोखरा के पास अपराधियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना परिजनों को सुबह में मिली। जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 3, 2026सारण के मांझी में बनेगा अटल स्मृति पार्क! सासंद सिग्रीवाल ने रेलवे से की मांग
Railway UpdateJune 3, 2026छपरा-बलिया से पटना के लिए चलेगी DMU-Memu ट्रेन, सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने की मांग
क्राइमJune 1, 2026Saran Crime News: फरार अभियुक्तों की अब खैर नहीं! 24 घंटे में 48 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
क़ृषिJune 1, 2026बिहार में शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, 800 कृषि सखी करेंगी किसानों को जागरूक







