शिक्षक की भूमिका में नजर आये जेपी विवि के कुलपति, छात्र-छात्राओं को पढ़ाया क्वांटम फिजिक्स का पाठ

छपरा। जेपी विवि के कुलपति शिक्षक की भूमिका नजर आये है। कुलपति प्रो. प्रमेंद्र कुमार बाजपेयी स्नात्तकोत्तर विभाग पहुंचे। इस दौरान कुलपति ने स्नात्तकोत्तर भौतिक विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र -छात्राओं के बीच पहुंचे। वहां वे शिक्षक की भूमिका में दिखे । उन्होंने प्रथम वर्ष के छात्र -छात्राओं को क्वाइंटम फिजिक्स का पाठ पढ़ाया
कुलपति ने क्वांटम फिजिक्स की बेसिक जानकारी के साथ ही सरल तरीके से इस विषयक कई गूढ बातों को भी विद्यार्थियों को समझाया। स्नात्तकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने काफ़ी मनोयोग से कुलपति के व्याख्यान को सुना और काफ़ी खुश दिखे। कुलपति ने कल भी जयप्रकाश विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग मे वर्ग लेने के लिए सहमति प्रदान किया है।
कुलपति शीघ्र ही विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में रिसर्च मेथडोलोजी पर वर्ग लेने की भी सहमति दिया है। जिसमें सभी विषय के शोध छात्र सम्मिलित हो सकेंगे।
इस अवसर पर प्रोफेसर महेंद्र सिंह अध्यक्ष स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान विभाग ,प्रोफेसर अच्युतानंद सिंह ,प्रोफेसर रबीन्द्र कुमार सिंह अध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग ,प्रोफेसर उदय अरविंद पूर्व डीन,प्रोफेसर हरिश्चंद्र समायोजक महाविद्यालय विकास परिषद मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



