बलिया-सियालदह समेत 2 ट्रेनों का मननपुर और बड़हिया स्टेशन पर ठहराव शुरू

छपरा : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रायोगिक आधार पर मननपुर और बड़हिया स्टेशनों पर विभिन्न गाड़ियों के ठहराव में 02 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 27 अगस्त, 2024 से प्रभावी होगा।
मननपुर स्टेशन पर ठहराव:
-13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस: यह गाड़ी मननपुर स्टेशन पर 21.05 बजे पहुंचेगी और 21.07 बजे प्रस्थान करेगी।
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस: यह गाड़ी मननपुर स्टेशन पर 17.00 बजे पहुंचेगी और 17.02 बजे प्रस्थान करेगी।
बड़हिया स्टेशन पर ठहराव:
18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस: यह गाड़ी बड़हिया स्टेशन पर 06.49 बजे पहुंचेगी और 06.51 बजे प्रस्थान करेगी।
18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस: यह गाड़ी बड़हिया स्टेशन पर 21.09 बजे पहुंचेगी और 21.11 बजे प्रस्थान करेगी।
इस नए ठहराव समय से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सुधार कर उनकी यात्रा को और अधिक सुखद बनाना है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







