सारण के जनता के साथ केंद्र और राज्य सरकार ने किया विश्वासघात: शैलेंद्र प्रताप सिंह

छपरा। सारण विकास मंच द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस किया गया। इस दौरान सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 20 सालों में सारण के विकास के लिए किसी राजनेता ने कुछ भी ऐसा नहीं किया है, जिससे सारण के आधारभूत संरचना का विकास हो सके। सारण की जनता आज तमाम मोर्चों पर त्रस्त है लेकिन जनप्रतिनिधियों के साथ सरकारों ने सारण को इग्नोर किया है।
शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सारण के मढ़ौरा में चीनी मिल बंद हुई और आज भी बंद ही है। 10 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार है और सारण की जनता ने पिछले 10 सालों से भाजपा के सांसद को ही जिताया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बाद बावजूद भी इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी इस पर ध्यान नहीं है। यह सारण की जनता के साथ धोखा है।
उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में जिस विकास की बात बिहार में सत्तारुढ़ दल करते रहे हैं, उसमें सारण कहीं से भी शामिल नहीं है। राज्य सरकार का ध्यान पूरी तरह पटना के अलावा सिर्फ नालंदा तक सीमित है। तमाम बड़े प्रोजेक्ट्स को पटना के बाद नालंदा भेजा गया। जबकि पटना से सटे सारण को कोई सुविधा नहीं मिली। बिहार में विकास का पैमाना क्षेत्रवाद के आधार पर भेदभावपूर्ण हो जाता है और इसी भेदभाव में सारण को दरकिनार कर दिया गया है।
श्री सिंह ने कहा कि सारण की भूमि देवभूमि है लेकिन यहां की जनता को जनप्रतिनिधियों ने ठगा है, सरकारों ने सारण की जनता के साथ विश्वासघात किया है। हरिहरक्षेत्र पशु मेला पूरे विश्व का सबसे बड़ा पशु मेला था लेकिन भेदभाव वाली नीतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय मंच तो दूर राष्ट्रीय फलक पर भी अब इसका कोई नामलेवा नहीं बचा।
शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सारण की जनता का अब एक ही नारा है और वो यह है कि जो सारण के विकास की बात करेगा, हम उसी का साथ देंगे। सारण विकास मंच सारण की जनता के इस भावना के साथ आखिरी दम तक खड़ा रहेगा, चाहे वो लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव इसमें मुख्य रूप से सरन विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख धर्मवीर सिंह बीकू, जिला परिषद छविनाथ सिंह, छात्र नेता राजकुमार, छात्र नेता अभिषेक यादव व अन्य उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी


