छपरा

रिविलगंज में खेलों का महासंग्राम: 14 जनवरी से पांच दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज

श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर बनेगा खेलों का अखाड़ा

छपरा।  खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर स्थित सेमरिया रिविलगंज के खेल मैदान में आगामी 14 जनवरी से पांच दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत रिविलगंज की मुख्य पार्षद अमिता यादव की ओर से किया जा रहा है, जबकि उप-आयोजक की भूमिका पार्षद चिंता कुमारी (वार्ड संख्या-02) निभा रही हैं। प्रतियोगिता के मैच निर्णायक धर्मेंद्र सिंह उर्फ दारा सिंह एवं हरेराम यादव उर्फ हीरा यादव होंगे।

प्रतियोगिता का कार्यक्रम

पांच दिवसीय खेल महोत्सव के तहत विभिन्न जिलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

  • 14 जनवरी 2026: पटना बनाम सिवान (पुरुष वर्ग)
  • 15 जनवरी 2026: सेमरिया बनाम सारण (महिला वर्ग)
  • 16 जनवरी 2026: बलिया बनाम सारण एलेवेन (पुरुष वर्ग)
  • 17 जनवरी 2026: सिवान बनाम पुलिस टीम बिहटा (महिला वर्ग)

दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन

  • 03 किलोमीटर दौड़ (पुरुष)
  • 1500 मीटर दौड़ (महिला)
  • प्रतियोगिता केवल रिविलगंज प्रखंड के प्रतिभागियों के लिए होगी।

फाइनल और सम्मान समारोह

खेल महोत्सव का फाइनल मुकाबला 18 जनवरी 2026 को खेला जाएगा। इसी दिन रिविलगंज के पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा तथा विजेता और उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।

दोपहर दो बजे से शुरू होंगे सभी मुकाबले

इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू यादव ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत होने वाले सभी मुकाबले प्रतिदिन दोपहर दो बजे से प्रारंभ होंगे।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी टीम

खेल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। इसमें मुख्य रूप से कामेश्वर प्रसाद यादव (कप्तान), अशोक सिंह, रामकृष्ण सिंह, अख्तर अंसारी, संजय राय, दिनेश राय, गौतम राय, अनुरंजन कुमार, हरेराम सिंह, बिट्टू कुमार, अजित कुमार, परेन्द्र राय, मंजय कुमार, सुरेश शर्मा, अंगद कुमार सहित श्रीनाथ स्पोर्टिंग क्लब के सभी खिलाड़ी एवं सदस्यगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में सहयोग करें।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button