प्रयागराज संगम में लगने वाले महाकुम्भ मेला को लेकर रेलवे ने शुरू की तैयारी, चलेगी स्पेशल ट्रेनें

यूपी डेस्क। प्रयागराज संगम में लगने वाले आगामी महाकुम्भ मेला-2025 में श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ के दृष्टिगत मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुगमता एवं समुचित सुविधा प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव मंडलीय अधिकारियों के साथ निरन्तर निरीक्षण कर रहें जिससे श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की परेशानी न हो । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने मंडलीय अधिकारियों के साथ बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण कर इस रेल खण्ड की संरक्षा एवं परिचलनिक गति का आंकलन किया ।
निरीक्षण के क्रम में प्रयागराज संगम में लगने वाले आगामी महाकुम्भ मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए कुम्भ स्पेशल गाड़ियों के प्रबंधन एवं समुचित यात्री सुविधा प्रदान करने हेतु झूँसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों का भी गहन निरीक्षण किया।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने प्रयागराज रामबाग स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मेला यात्रियों की सुविधा के लिए निर्मित नय़े यात्री आरक्षण केन्द्र, अनारक्षित टिकट काउंटर, अस्थाई फ़ूड एवं वाटर वेंडिंग स्टॉलों, प्रतीक्षालयों, अतिरिक्त प्रवेश और निकास मार्ग, स्थाई एवं अस्थाई प्लेटफार्मों, यात्री शेड, आर सी सी बेंचेस, पैदल ऊपरी गामी पुल, अस्थाई प्रतीक्षालयों, सी सी टी वी सर्विलांस, चारदीवारी एवं भीड़ के समुचित प्रबंधन हेतु नियंत्रण कक्ष तथा यात्री सुविधा विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने झूँसी स्टेशन निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सेकण्ड एन्ट्री गेट के सर्कुलेटिंग एरिया में बने हुए यात्री प्रतीक्षालय,बाउन्ड्री वाल,हाई मास्ट लाइट, अस्थाई शौचालय, रात्रि के आने -जाने के लिये अप्रोच सड़क का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया ।
Author Profile

Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन



