सारण के हिमांशु ने क्रैक किया UPSC, अब बनेगा IAS अफसर, निजी कंपनी में करता था जॉब

छपरा । मानव जब जोर लगाता है पत्थर भी पानी बन जाता है,कवि रामधारी सिंह दिनकर की यह पंक्ति आज चरितार्थ कर हिमांशु ने दिखाया है।सुधांशु ने यूपीएससी की परीक्षा क्रैक किया है।जिसमे उसे देश में 779 वा रैंक प्राप्त हुआ है। हिमांशु सारण जिले के तरैया प्रखंड के दियारा क्षेत्र स्थित फरीदनपुर गांव निवासी निरशुनारायण सिंह का पौत्र व नंदकिशोर सिंह का पुत्र है।चाचा उदय कुमार सिंह केंदीय विद्यालय गोरखपुर में प्राचार्य है।पिता दिल्ली के एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
हिमांशु की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। बीटेक और एमबीए की डिग्री भी हासिल कर चुका है। बीटेक कर वह एक कंपनी में एक वर्षो तक इंजिनियर का कार्य किया। लेकिन उसके मन में आईएएस अधिकारी बनने की इक्षा थी,जिसे उसने साकार कर दिखाया है।जिससे गांव में खुशी की लहर है।
जैसे ही हिमांशु की सफलता गांव तक पहुंची, गांव में खुशी की लहर दौर गई है।जनप्रतिनिधि से लेकर ग्रामीण सभी लोग हिमांशु व उसके परिवार को बधाई दे रहे है।
यूपीएससी में सफलता हासिल करने के बाद हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता व फैमली मेंबर सहित गुरुजनों को देते हुए कहा की वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता था।इसलिए वह इंजिनियर बनने के बाद भी अपना परिश्रम जारी रखा और आज सफलता हासिल की है। अब वह अधिकारी बनकर देश की सेवा करेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



